सुप्रीत कपूर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सचिन सरीन बनाये गये राष्ट्रीय प्रचार मंत्री

अयोध्य। खत्री सभा, महिला खत्री सभा अयोध्या-फैजाबाद द्वारा अपने दो नये बनाये गये राष्ट्रीय पदाधिकारियों सुप्रीत कपूर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री व सचिन सरीन को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बनाये जाने पर जोरदार स्वागत व अभिनन्दन आमसभा की बैठक मोतीबाग स्थित आभा होटल के सभागार में किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं और पुरूषों ने दोनों नये पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत व अभिनन्दन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक पी0एस0 टण्डन व संचालन महामंत्री रवि कुमार मेहरोत्रा ने किया।
समारोह का शुभारम्भ अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने कहा कि समाज की रचना अच्छे कार्यों को करके ही सम्भव है। समाज को चलाना बहुत आसान नहीं है जो लोग समाज के लिये संघर्ष करेंगे उनको निश्चित तौर पर सम्मान मिलेगा। दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज को आगे बढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी, जिसका जीता-जागता उदाहरण है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज खत्री ने दोनों को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाकर सम्मानित करने का कार्य किया है। महिला खत्री सभा अध्यक्ष बबिता साहनी ने कहा कि खुशी का दिन है कि दोनों युवा चेहरों को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनता देख समाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिये अच्छा अवसर है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुप्रीत कपूर ने कहा कि इसका सारा श्रेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेन्द्रा को जाता है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सचिन सरीन ने कहा कि सब लोगों के आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुॅंचा हूँ। कार्यक्रम के अन्त में सन् 2018-19 को लेखा-जोखा पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से लोगों से पास किया। बैठक से सर्वसम्मति से राजीव साहनी व आलोक मनचन्दा को खत्री सभा का संरक्षक बनाये जाने की घोषणा की गयी और उनके संयोजन में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक व होली मिलन समारोह की सफलता के लिये उनको लोगों ने बधाई दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक सुधीर मेहरोत्रा, राजीव साहनी, आलोक मनचन्दा, कृष्ण गोपाल मेहरोत्रा, महामंत्री रवि कुमार मेहरोत्रा, संजय कपूर, कवीन्द्र साहनी, महिला उपाध्यक्ष शशि मनूचा, अरविन्द अरोड़ा, दीपा मनचन्दा, रूबी कपूर, किरन अरोड़ा, रितु साहनी, निशि पुरी, दया अरोड़ा, पूनम मेहरोत्रा, संजय मेहरोत्रा, रजनी सरीन आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya