अचानक गायब हुई किशोरी का नहर में मिला शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रौनाही थाना क्षेत्र सारा विशुनपुर निवासी शिखा दूबे उर्फ वैष्णवी दो दिन पूर्व हुई थी लापता

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र सारा विशुन पुर निवासी दो दिन पूर्व लापता किशोरी शिखा दूबे उर्फ वैष्णवी का, थाना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र शारदा सहायक नहर ददेरा बैराज मे शव मिलने से क्षेत्र मे हडकंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुँची थाना पूराकलंदर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मालूम हो कि विगत रौनाही थाना खिरौनी नगर,पंचायत सारा विशुन पुर मजरे राम स्वरूप पुरवा निवासी विजय कुमार दुबे की बेटी 17 वर्षीय शिखा दूबे उर्फ वैष्णवी घर से निकलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता हो गयी थी। घटना की तहरीर थाना प्रभारी अक्षय कुमार को देने पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर ही रही थी। इसी बीच आज सुबह ददेरा बैराज शारदा सहायक नहर में शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हत्या /आत्महत्या का खुलासा होने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya