12 को होगी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-द रामायना होटल में आयोजित होगी बैठक, तैयारियां पूरी

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक द रामायना होटल में 12 मार्च को आयोजित होगी। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बैठक में पार्टी के शीर्ष स्तर के पदाधिकारियों के साथ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय, जिलाध्यक्ष हिस्सा लेंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का सानिध्य पदाधिकारियों को प्राप्त होगा। पार्टी ने पदाधिकारियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली है।

उन्होने बताया कि बैठक को लेकर जिम्मेदारियां सौंप दी गयी है। जिसमें 11 से पदाधिकारियों का आगमन प्रारम्भ हो जायेगा। इस दिन शाम को तैयारी बैठक भी होगी। 12 मार्च को 9 से 3 बजे तक कार्यसमिति आयोजित की जायेगी। जिसमें 9 से 10 बजे तक रजिस्टेशन होगा। इसके बाद बैठक प्रारम्भ होगी। बैठक को लेकर शहर विभिन्न स्थानों पर होडिंग लगाई जा रही है। भाजपा के शीर्ष नेता व प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आने वाले पदाधिकारी अयोध्या दर्शन भी करेंगी।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर दान गबन की जांच करने पहुंची एसआईटी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya