in ,

अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलीजम की नीति के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कहा-संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही मोदी सरकार

अयोध्या। मोदी सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलीजम की नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एकत्रित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भ्रष्ट यार- बचाए सरकार जैसे नारे लगाते हुए स्टेट बैंक के रीजनल कार्यालय से मुख्य शाखा की ओर बढ़े, बीच रास्ते में पुलिस बल ने जबरदस्ती कार्यकर्ताओं को बैंक परिसर तक पहुंचने से रोका।

कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। बीच रास्ते पर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा केंद्र की मोदी सरकार इस देश में अघोषित आपातकाल लगाए हुए हैं । संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने इस देश के प्रधानमंत्री को उद्योगपतियों का सेवक बताते हुए कहा मोदी इस देश की अर्थव्यवस्था को गलत दिशा में ले जाने का कार्य कर रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, रामदास वर्मा तथा पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने मौजूदा समय को चिंताजनक बताते हुए कहा मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है तथा बैंकों में रखा हुआ आम जनता का पैसा सुरक्षित नहीं रह गया है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अदानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलीजम की नीति से इस देश की जनता वाकिफ हो चुकी है। गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अदानी समूह को बेच रही हैं । एसबीआई तथा एलआईसी जैसी संस्थाओं को अदानी समूह में निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, अनिल तिवारी, विजय पांडे, प्रवीण श्रीवास्तव ,डीएन वर्मा, अशोक राय, रामेंद्र त्रिपाठी, ,अब्दुल हकीम ,प्रमिला राजपूत ,कंचन दुबे ,डॉ विनोद गुप्ता प्रेम नारायण पांडे , राजकुमार मौर्य, राजदेव वर्मा ,आशीष गुप्ता, अमर बहादुर चौधरी ,अनंतराम सिंह, आशुतोष सिंह, सौरभ सिंह, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, रामसूरत सोनी ,चंचल सोनकर, भारत वर्मा ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर ,अमरीश कौशल ,रामसूरत सोनी, सुनील पाल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रामनगरी अयोध्या में लोढ़ा ग्रुप और किसानों में ठनी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

अलग-अलग हादसों में चार घायल, भर्ती

12 को होगी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक