मिशन शक्ति अभियान के पूर्व एसएसपी ने दिया निर्देश

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। पुलिस महिनदेशक के निर्देश पर चलने वाले एक पखवारे के महिला अपराध नियंत्रण और जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को महिला कर्मियों को टिप्स दिया गया। अभियान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताई गई।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी मुनिराज जी ने मिशन शक्ति जागरूकता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्प लाइन आदि की जानकारी दी और अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर एसपी देहात अतुल कुमार सोनकर, सीओ अयोध्या एसके गौतम समेत अभियान से जुड़े महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  20 यूथ हॉस्टलरों ने रक्तदान कर स्वामी विवेकानंद को किया स्मरण

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya