बाराबंकी। राज्यसभा सांसद व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। वह सपा के संस्थापक सदस्य रहे थे। बाराबंकी के रहने वाले बेनी प्रसाद वर्मा उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते थे। कुछ समय वो कांग्रेस में भी रहे और इस दौरान यूपीए 2 की मनमोहन सिंह सरकार में बेनी प्रसाद वर्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्री थे। बेनी प्रसाद वर्मा को मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता रहा है। राष्ट्रीय मोर्चा- वाम मोर्चा की एचडी देवगौड़ा सरकार में वो 1996 में संचार राज्घ्यमंत्री बने थे। फिर उन्हें संसदीय कार्य राज्घ्यमंत्री का भी जिम्मा सौंपा गया। 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में वो सपा के टिकट पर कैसरगंज से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2009 के चुनाव में वो कांग्रेस के टिकट पर गोंडा सीट से जीते थे और केंद्र में मंत्री बने। बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.