सपा के नवनियुक्त जिला महासचिव का किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त महासचिव बख्तियार खान का विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने अपने आवास पर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के महासचिव बख्तियार खान के बनने से पार्टी का ग्राफ बढ़ेगा और पार्टी मजबूत होगी। इनके बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्रीमती कुशवाहा ने श्री खान के बनने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। सपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रपाल यादव ने कहा कि नवनियुक्त जिला महासचिव बख्तियार खान संघर्षशील व्यक्ति और पुराने समाजवादी हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य श्रीमती कुशवाहा ने नवनियुक्त जिला महासचिव श्री खान को बुकें भेंटकर लड्डू खिलाया और इस मौके पर मौजूद भीमल कुशवाहा, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओरौनी प्रसाद पासवान, शादमान खान, चन्द्रभान मौर्या, शाबिर खान, मो0 शकील, फकरे आलम, गुड्डू भाई आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya