महिलाओं के लिए दीपावली व करवा चौथ की विशेष प्रदर्शनी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडे ने फीता काटकर किया उदघाटन

अयोध्या। दीपावली व करवा चौथ को देखते हुए कोहिनूर पैलेस गेस्ट हाउस में महिलाओं के लिए स्पेशल स्टॉल लगाया गया। जहां विशेष प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए विशेष साड़ी, लेडीज सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, फैंसी सामग्री, फुटवियर, उत्कृष्ट डिजाइन से लेकर घरों की सजावट के लिए स्टार लगा है, यह 22 स्टॉल लगाए गए हैं। स्टॉल का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडे ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के बाद महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडे ने स्टालों का निरीक्षण किया और सामानों की भी खरीदारी की। प्रियंका पांडे ने कहा कि अयोध्या जनपद का या एक मात्र स्टॉल है, जहां केवल महिलाओं संबंधित सामग्री उपलब्ध है, इस प्रदर्शनी में सभी चीजें आकर्षित का केंद्र बनी हुई है। जोकि महिलाओं द्वारा कुछ समग्री अपने हाथों से बनाया है। साथ ही कुछ सामग्री बाहर से मंगवा कर इस प्रदर्शनी में लगाया गया है। वही महिलाओं के संबंधित सारे सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। यही नहीं करवा चौथ वाला समान सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है, जिन महिलाओं द्वारा या व्रत रखा जाता है, उनके लिए भी यह करवा चौथ की सामग्री उपलब्ध है। मैं सभी महिलाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, की शुभारंभ करने के लिए मुझको बुलाया था। इस मौके पर स्टाल लगाने वाली महिलाएं प्रिया मोटवानी, कशिश मोटवानी, विद्या मोटवानी, भारती, अलका अग्रवाल, बंदना मिश्रा, पंखुड़ी, हीना माखेजा, प्रीति सिंह एवं नेहा आदि महिलाओं ने स्टॉल लगाया है।

इसे भी पढ़े  ‘‘रामनगरी की रामलीला’’ पुस्तक का हुआ विमोचन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya