पुण्यतिथि पर लोक बंधु राज नारायण को सपाईयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने की प्रेरणा देती है लोक बंधु राज नारायण की याद : जयशंकर पाण्डेय

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में लोक बंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई । समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लोक बंधु राज नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित किया व दीप प्रज्वलित कर लोकबंधु राज नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने लोक बंधु राज नारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा आज जब देश तानाशाही के रास्ते पर जा रहा है लोकतांत्रिक मूल्य मिटाई जा रहे हैं सड़के सूनी है । ऐसे समय में स्वर्गीय लोक बंधु राज नारायण की याद समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने की प्रेरणा देती है ।

हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाजवादी पार्टी को मजबूत कर सकते हैं सपा जिला उपाध्यक्ष जे.पी. यादव ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण देश के स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख राजनैतिक व्यक्ति थे छात्रों और समाजवादी आंदोलनों के सिलसिले में उन्हें 58 बार जेल जाना पड़ा । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जेपी यादव महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा दान बहादुर सिंह जिला सचिव अंसार अहमद गौरव पाण्डेय वसी हैदर जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा शावेज जाफरी एडवोकेट जिला अध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव राम अजोर यादव अक्षत श्रीवास्तव सूर्य भान यादव मायाराम यादव वीरेंद्र गौतम राम सतन यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

इसे भी पढ़े  अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का अयोध्या में भव्य स्वागत

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya