in ,

नगर पंचायत कुमारगंज के अध्यक्ष पद पर सपा ने जमाया कब्जा

-सपा प्रत्याशी विकास सिंह छोटू ने 1267 मतों से निर्दल प्रत्याशी अग्गू को दी शिकस्त

मिल्कीपुर। कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सपा प्रत्याशी विकास सिंह ने 1267 मतों से निर्दल प्रत्याशी अग्गू भैया को शिकस्त देकर जीत हांसिल की। मतगणना में सपा के विकास सिंह उर्फ छोटू को 2579, निर्दल विजय कुमार उपाध्याय अग्गू भैया को 1312, निर्दल राज बहादुर उर्फ राजन पांडे को 1188, भाजपा के चंद्रबली सिंह को 954, आजाद समाज पार्टी के कमलेश यादव को 686, बसपा की सीता सिंह को 375, आप के प्रशांत उपाध्याय दीपू को 580, कांग्रेस के विजय पाल को 361, रालोद की आभा सिंह 138, निर्दल, अजय भान सिंह 172, निर्दल अयूब 16, निर्दल नवीन 04, निर्दल बैजनाथ वैश्य को 558, निर्दल लल्लन पाण्डेय 279, निर्दल शकील को 43 व नोटा और अवैध- 184 मत प्राप्त हुए।

कुमारगंज नगर पंचायत के चुनाव के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मुंगीशपुर में भारी अव्यवस्थाओं के बीच सुबह 8ः00 बजे मतगणना शुरू हुई। आरओ द्वारा दोपहर लगभग 12ः00 बजे पहले चरण का रुझान घोषित किया गया। शाम साढ़े चार बजे तक दूसरे राउंड की मतगणना का रुझान नहीं घोषित किया जा सका। हालांकि मतगणना स्थल पर कुमारगंज चुनाव में भाजपा की छीछालेदर ही दिखाई पड़ी। लोगों का कहना है कि यदि भाजपा ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाती तो भाजपा के लिए अच्छा रहता। वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चंद्रबली सिंह नंबर पांच पर पहुंच गए।

वहीं सपा उम्मीदवार विकास सिंह छोटू पहले राउंड की मतगणना में आगे बढ़े तो आखिरी तक बढ़ते ही गए। वहीं कुमारगंज नगर पंचायत में सभासद चुनाव की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने सभासद के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। यहां तीन सभासद कांग्रेस पार्टी के विजई हुए, जबकि सपा ने भी अपने तीन सभासद प्रत्याशियों को जिताने में कामयाबी हासिल की। वहीं भाजपा के मात्र दो सभासद प्रत्याशी ही जीते। इसके अलावां पांच निर्दल प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल रहे। हालांकि प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किया गया था।

चुनाव आयोग का सख्त निर्देश था कि पानी की बोतल मतगणना स्थल तक नहीं जानी चाहिए, फिर भी लोग आरओ टेबल और गिनती वाली टेबल तक पानी की बोतल लेकर पहुंच गए। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों व पुलिस वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मतगणना स्थल पर पंखे की व्यवस्था ना होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चुनाव में लगे पुलिस वाले ड्यूटी के दौरान पेड़ों की छांव ढूंढते नजर आए। मतगणना के दौरान एक कर्मचारी की तबीयत भी अचानक खराब हो गई। जिसके लिए डॉक्टरों की टीम बुलाई गई।

इसे भी पढ़े  आवंटी ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पर तानी रिवाल्वर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने रामलला का किया दर्शन पूजन

खिरौनी सुचित्तागंज और भदरसा में सपा ने लहराया परचम