समाजसेवी ने अग्नि पीड़ितों को पहुंचाई मदद

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-भीषण अग्निकांड में करीब 25 परिवारों की गृहस्थी जलकर हुई राख

अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के मलेथुवा और तेंधा ग्राम सभाओं में बीते दिनों लगी आग की चपेट में आकर प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी राजन पांडेय आगे आए हैं। उन्होंने प्रभावित अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री के साथ जरूरत की वस्तुएं प्रदान करते हुए सहायता प्रदान की।

यहां दोनों जगह हुए अग्निकांड में करीब 25 परिवारों की पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी राजन ने अपने पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय को मौके पर भेजकर सभी पीड़ित परिवारों को दरी, चद्दर, कंबल और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। आगे भी हर यथासंभव मदद का आश्वासन देकर उनके दुखों को कम करने का प्रयास किया।

आग से झुलसी भैंस और गाय के इलाज के लिए भी मदद पहुंचाई। उन्होंने बताया कि अग्निकांड से प्रभावित परिवार के तन पर मौजूद कपड़ा के सिवा कुछ नहीं बचता है। इसलिए उनके द्वारा पिछले 20 सालों से होने वाले अग्निकांडों में मदद पहुंचाई जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य के साथ राना सिंह चौहान, विनोद मिश्रा, बब्बू पांडेय, आलोक तिवारी, गौतम तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़े  अवध विवि ने रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट के तहत विभागों से मांगे प्रस्ताव

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya