in

ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह को चुना गया नगर निगम का उप सभापति

-भाजपा कार्यालय व रोडवेज पर किया गया स्वागत

अयोध्या। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों ने पार्षद ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह को सर्वसम्मति से उपसभापति चुन लिया। पार्षद अनुज दास ने उनके नाम का प्रस्ताव किया जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। उपसभापति बनने के बाद ब्रिजेन्द्र सिंह का नगर निगम, भाजपा कार्यालय व रोडवेज पर स्वागत किया गया।

नगर निगम के 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के पार्षदों में 6 पुराने तथा 6 नये सदस्यों को शामिल किया गया है। नये सदस्यों में ब्रिजेन्द्र सिंह, अनुज दास, रामनंदन तिवारी, गरिमा मौर्या, जगतनारायन यादव, फरीद कुरैशी व पुराने सदस्यों में विशाल पाल, शकुंतला गौतम, अर्चना श्रीवास्तव, पूनम यादव, अनुभव जायसवाल, ओम प्रकाश अंदानी शामिल थे।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अनुजदास के प्रस्ताव पर सभी सहमति जताई। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। हम एक बेहतर विजन तथा प्लान के साथ अयोध्या का सर्वांगीण विकास करने के लिए कटिबद्ध है। नगर निगम के पार्षद इसमें बेहतर तालमेल के साथ सहयोग कर रहे है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है।

नवनियुक्त उपसभापति ब्रिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्षदों व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करके कार्य किया जायेगा। जनता व श्रद्धालुओं को सभी अपेक्षित सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता होगी। नगर निगम में स्वागत करने वालां में पार्षद अनिल सिंह, कमलेश सोलंकी, राकेश सिंह, सुरेन्द्र यादव, औरंगजेब खान, किशन मौर्या, अभय श्रीवास्तव, संतोष सिंह, रिंकू सिंह, सलमान हैदर, जितेन्द्र निषाद शामिल रहे।

वहीं भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अगुवाई में तथा रोड़वेज पर एलडीबी चेयरमैन व जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह की अगुवाई में नवनियुक्त उपसभापति ब्रिजेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  डीएम ने सीएम डैश-बोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजक्टों की किया समीक्षा

What do you think?

Written by Next Khabar Team

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में उपरांत ही विधि पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश

घर जा रहे पत्रकार पर जानलेवा हमला