सिन्धी समाज अमन, चैन व शान्ति का उपासक : साईं नितिन राम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संत सतराम दास दरबार में मना संत जन्मोत्सव

अयोध्या। सिन्धी समाज हजारों वर्षों से अमन, चैन और शान्ति का उपासक रहा है। इसकी गवाही मोहन जोदड़ो के खण्डहर देते हैं। यह उद्गार संत सतराम दास दरबार के संत सांई नितिनराम साहिब ने व्यक्त किये। रामनगर कालोनी स्थित संत सतराम दास दरबार में चार दिवसीय संत जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ सिन्धी समाज मना रहा है। दरबार के संत नितिनराम साहिब ने सत्संग के माध्यम से कहा कि विश्व के हर कोने-कोने में सिन्धियों की गौरवमयी उपस्थिति दर्ज है। हर कोने में अपने पुरूषार्थ व परमार्थ से अपनी छाप छोड़े हुए हैं। यह सब संतों, ऋषियों-मुनियों व दरवेशों का प्रताप व आशीर्वाद है। दरबार के प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि संत सतराम दास, संत रूढ़ाराम, अमर शहीद संत कँवरराम, बाबा जगतराम, सांई वासदेव राम का चार दिवसीय सन्त जन्मोत्सव सिन्धी समाज बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है जिसका समापन शुक्रवार को होगा। संत जन्मोत्सव की शुरूआत दरबार में हवन, पूजन, दरबार में झण्डारोहण व संतों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और रामनगर कालोनी में देर शाम भव्य शोभायात्रा निकालकर हुई। शोभायात्रा में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर संत सतराम दास व अन्य संतों की जयकारों के साथ शामिल हुईं। यात्रा की अगुवाई सांई नितिनराम साहिब ने की। यात्रा का जगह-जगह सिन्धी समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा की, जगह-जगह प्रसाद वितरण हुआ। पूरे रामनगर कालोनी में सभी ने अपने-अपने घरों पर पाँच-पाँच दीप जलाकर यात्रा का स्वागत किया। प्रवक्ता ओमी ने बताया कि चार दिवसीय संत जन्मोत्सव में मध्य प्रदेश के शहर कटनी की बालक मण्डली, राजस्थान के अजमेर की लवली ग्रुप पार्टी, दिल्ली के तरूण सागर, मध्य प्रदेश ग्वालियर की दृष्टि जगवानी, महाराष्ट्र मुम्बई के उदय कुमार व उल्लासनगर के अनिल कुमार एण्ड ग्रुप सिन्धी भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। यात्रा में मुकेश रामानी, ईश्वर दास लखमानी, ओम प्रकाश केवलरामानी, घनश्याम मंध्यान, कुमार केवलरामानी, हरीश सावलानी, सुरेश पंजवानी, योगेश बजाज, सुनील मंध्यान, दिलीप बजाज, राम शेवानी व सिन्धु महिला परिवार की अध्यक्ष मुस्कान सावलानी और सिन्धु महिला समिति की अध्यक्ष किरन पंजवानी आदि बड़ी संख्या में महिलायें, पुरूष व बच्चे शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya