फैजाबाद। पुलिस उप निरीक्षक रणजीत यादव लिखित कहानी ‘अचाक बदलाव’ का आकाशवाणी फैजाबाद के प्रमाम अयोध्या कार्यक्रम में 22 जुलाई को प्रातः 9 बजे उन्हीं के स्वर में प्रसारण होगा। इसके पूर्व भी उनकी कहानी पहली मुलाकात का प्रसारण आकाशवाणी पर हो चुका है।
उन्होंने बताया कि बचपन से ही कहानी लिखने का उन्हें शौक रहा है। उनकी कहानिया सामाजिक परिदृश्य का दर्शन कराती है। रणजीत यादव द्वारा लिखित कहानियों में प्यार मां का, पहली मुलाकात, जिम्मेदारी, भयानक डर से मौत, हैप्पी न्यू ईयर हैं। उन्होंने कविताएं भी लिखी हैं जिसमें हम तेरे लिए, पानी की प्रेम कहानी, इंतजार, भ्रष्टार आदि शामिल हैं। उप निरीक्षक रणजीत यादव थाना पटरंगा में तैनात हैं वह मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के ग्राम भदसार के निवासी हैं उन्होंने पीजी बीएचयू से परास्नातक की उपाधि अर्जित किया है।
एसआई रणजीत यादव की कहानी ”अचानक बदलाव” का आकाशवाणी से होगा प्रसारण
162
previous post