माझा जमथरा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार, मिली एनओसी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-221 करोड़ की लागत से हुआ तैयार, 15 नालों का पानी होगा शोधित


अयोध्या। प्रदेश की योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर अयोध्या में तेजी से कार्य चल रहा है। इन्हीं में से एक 33 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी है, जिसके संचालन के लिए एनओसी मिल गई है। अब जल्द ही नगर के 15 नालों के पानी को शोधित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। गुप्तारघाट से नयाघाट तक बने बंधे के किनारे माझा जमथरा में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगभग तैयार है।

221 करोड़ की लागत बने इस एसटीपी तक सीवर जल पहुंचाने के लिए कई बड़े-बड़े गहरे चेंबर भी बनाये गए हैं। शहर के सभी नालों का पानी सरयू में प्रवाहित करने के लिए एसटीपी का निर्माण कराया गया है। नमामि गंगे योजना के तहत बनने वाले एसटीपी से शहर के सभी 15 नालों को जोड़ा गया है। यह पानी शोधित करके सरयू में प्रवाहित किया जाएगा। जल निगम ग्रामीण द्वारा उदया तिराहा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से एसटीपी तक 40 जगह बड़े चेंबर बनवाए गए हैं। यह चेंबर करीब सात मीटर गहरे बनाये गए हैं।

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि भारत सरकार से एनओसी मिल चुकी है। चैम्बरों को सील किया जा रहा है। कुछ का कार्य अभी बचा हुआ है। वर्तमान में एसटीपी के समस्त उपकरणों के टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 45 दिन के अंदर चालू हो जाएगा एसटीपी। जिसमें दो महीने तक चलेगा टेस्टिंग की प्रक्रिया।

इसे भी पढ़े  गांव लौट रहे युवकों को थार से कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya