जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी, संकल्प संस्थान ने चिंता जताई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संकल्प संस्थान ने सीएमएस से ब्लॉक-वार्ड स्तर पर शिविर लगाने की किया मांग

अयोध्या। जिला अस्पताल के 600 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी को लेकर संकल्प संस्थान ने चिंता जताई है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय श्दीपूश् ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल रिकाबगंज को पत्र लिखकर ब्लॉक और वार्ड स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कराने की मांग की है।

डॉ. आशीष पाण्डेय ने पत्र में कहा कि पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी चल रही है। इस वजह से मरीजों को अपने इलाज के लिए खुद डोनर ढूंढकर रक्त की व्यवस्था करनी पड़ रही है। थैलीसीमिया, कैंसर, एनीमिया के मरीजों, गर्भवती महिलाओं और सर्जरी वाले मरीजों को रक्त न मिलने से उनकी जान पर खतरा मंडरा रहा है।

डॉ. पाण्डेय ने सीएमएस से आग्रह किया है कि मानवता के इस कार्य के लिए सभी एनजीओ और रक्तदान के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं की बैठक बुलाई जाए। आपसी सहमति और सहभागिता से ब्लॉक एवं वार्ड स्तर पर रक्तदान शिविर लगाए जाएं, ताकि रक्त के अभाव में किसी जरूरतमंद की जान न जाए।

इसे भी पढ़े  तीन दिन से माता पिता बेटे के मिलने का कर रहे हैं इंतजार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya