बीज कंपनी ने किसानों को किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। रुदौली क्षेत्र के ग्राम बदूलपुर में धान बीज कंपनी रियल एग्री क्रिएशन द्वारा एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के रीजनल मैनेजर अरविंद कुमार ने कंपनी के धान बीज रियल सम्राट एवं कंपनी द्वारा उत्पादित अन्य धान प्रजातियों पर चर्चा की एवं कंपनी के धान बीज से संबंधित अनुभव को किसानों के साथ साझा किया तथा किसानों को मिठाई खिलाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित।

किसान रामसमुझ गुप्ता निवासी बदूलपुर ने बताया किवह धान बीज  रियल सम्राट को वह विगत 4 वर्षों से लगातार लगा रहे हैं जिसमें यह प्रजाति रोग रहित एवं अत्यधिक उत्पादन और चावल खाने में बहुत स्वादिष्ट व दराने में लगभग 78 प्रतिशत चावल प्राप्त होता है।  इसी तरह अन्य किसानों ने भी अपने अनुभव साझा कर धान बीज रियल सम्राट को किसानों को अत्यधिक उत्पादन देने वाली प्रजाति बताई इस मौके पर क्षेत्र के तमाम किसान राकेश गुप्ता,  राम अवतार, पिंकू गुप्ता, जोखू रावत, अमर सिंह, नंगू लोधी, धनी रावत, राम तेज आदि लोगों ने एकत्रित होकर गोष्ठी में जानकारी हासिल की।

इसे भी पढ़े  अयोध्या जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,नजूल भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya