आप सांसद संजय सिंह की शुरू हुई जन अधिकार पदयात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जद्दोजहद के बाद  प्रशासन ने पद यात्रा को दी इजाजत‚ चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से गौतम बुद्ध नगर तक सांसद संजय सिह की जन अधिकार पदयात्रा  गांधी पार्क में स्थित  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर  शुरू हुई जिला प्रशासन से जद्दोजहद के बाद आखिरकार आप सांसद की जन अधिकार पदयात्रा को  जिला प्रशासन ने इजाजत दी साथ ही साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए। गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर  शुरू हुई यह पदयात्रा जिसमें  किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा प्रेरकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को मोदी-योगी सरकार ने धोखा दिया। किसानों की कर्जमाफ़ी के नाम पर उनके साथ क्रूर मजाक किया। शिक्षामित्र नौकरी जाने व गरीबी की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मोदी-योगी सरकार इनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाए जुमलेबाज़ी कर रही है।
    आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि सांसद संजय सिंह ने गांधी पार्क स्थित  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण आसानी से लोग कर सके  इसलिए सांसद निधि से सीढ़ी का निर्माण कराने की घोषणा की। सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में हजारों की तादात में चल रहे पद यात्रियों का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने संजय सिंह को अपना मांग पत्र भी सौंपा।
     आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  सभाजीत सिंह ने बताया कि संजय सिंह जी की पदयात्रा सहारनपुर ज़िले से प्रारंभ होकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद ज़िले से होते हुए 8 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर में समाप्त होगी।
 पदयात्रा में आदमी पार्टी पश्चिम जोन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, योगेश दहिया मेहरबान अली सचिव पंकज पाठक, महिला विंग की अध्यक्षा छवि यादव निर्मल मिश्रा  श्रीमती निर्मला  शिमला श्री पश्चिम प्रांत के समस्त जिलाध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों किसानों व आम जनता शामिल थी ।
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya