वीकेंड लॉकडाउन में चलाया सैनिटाइजेशन का अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राजकीय कार्यालयों धार्मिक स्थलों व शमशान घाट को भी किया गया सैनिटाइज

अयोध्या। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु वीकेंड लॉकडाउन के दृष्टिगत टैंकर एवं फायर ब्रिगेड के माध्यम से चौक से सैनिटाइजेशन का आरंभ करते हुए सभी व्यवसायिक क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, राजकीय कार्यालयों धार्मिक स्थलों पर वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया व शमशान स्थल जमथरा घाट को भी सैनिटाइज कराया गया। इसके अतिरिक्त देवकाली बाईपास स्थित ओवरब्रिज के आस पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह के द्वारा किए गया,इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक क्षितिज मिश्र , विजयेन्द्र वर्मा आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

अपर नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कोरोना महामारी ने बहुत ही भयावह रूप ले लिया है। नगर निगम प्रशासन कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत बेहद संवेदनशील है, सैनिटाइजेशन टीमे पूर्ण सक्रियता के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य सम्पादित कर रही है। नगर निगम अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है। नगर निगम द्वारा कन्टेन्मेनट जोन के निर्माण व पाये जाने वाले रोगियों को चिन्हित करने व उनके आस पास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है। सैनिटाइजेशन का कार्य निरन्तर निगम में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनवरत जारी है। परिवहन में उपयोग होने वाले चिकित्सीय वाहनों, एम्बुलेन्स एवं अन्य वाहनों को भी निरन्तर सैनिटाइज कराया जा रहा है।

आम जनमानस से सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने की अपील करते हुए अपने घरों में रहने की अपील की गयी है। इसके साथ साथ थोड़ी थोडी देर पर हाथ को सैनिटाइजर या साबुन से धोने व स्पर्श के किये जाने वाले तल यथा मेज, टोटी, सिटकनी, कुर्सियों के हत्थे फर्श, दीवारों, खिड़कियों को नियमित समयान्तराल पर सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से पोछा लगाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है, वर्तमान में थोड़ी सी असावधानी जीवन को संकट में डाल सकती है।

इसे भी पढ़े  पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की पहली प्राथमिकता : गिरीशपति त्रिपाठी

इसके अतिरिक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने उचित दूरी के दृष्टिगत मार्किग एवं गोले बनाये जाने के निर्देश दिये गये है, जिससे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। नगर निगम अयोध्या द्वारा शिकायतों/सुझाव के सम्बन्ध में टोल फ्री नम्बर 18003131277 जारी किया गया है, जिस पर चौबीसघंटे सैनिटाइजेशन, साफ सफाई व नगर निगम से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya