रूदौली विधायक ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकापर्ण व शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

तमसा नदी का पुनरुदार होने के बाद बनने वाले पहले पुल का मानापुर घाट पर शिलान्यास

रुदौली। नव वर्ष 2020 के पहले ही दिन क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली विधाम सभा क्षेत्र की लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विधायक ने तमसा नदी के मानापुर घाट पर बनने वाले पहले पुल का शिलान्यास विधि विधान से संपन्न किया। तमसा नदी का पुनरुदार होने के बाद बनने वाले पहले पुल का मानापुर घाट पर शिलान्यास हुआ। यह पुल कार्यदायी संस्था लोनिवि दो करोड़ 53 लाख से की लागत से बनाएगा। जिला योजना से 70 लाख की लागत से निर्मित हुई दो किमी काशीपुर – मानापुर मार्ग का लोकार्पण हुआ।
प्राथमिक स्कूल मानापुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नए वर्ष के प्रथम दिन रुदौली की जनता को सड़क लोकार्पित करता हूं। यहां की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग तमसा नदी में मानापुर घाट पर पुल का शिलान्यास कर दिया है। यह पुल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। लोकार्पण व शिलान्यास का यह सिलसिला पूरे वर्ष भर चलता रहेगा। जल्द ही रुदौली को विकास परक अन्य तमाम योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। विधायक ने कार्यदायी संस्था को एक वर्ष में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। तमसा नदी पर मानापुर के निकट पुल बन जाने से अमानीगंज रोड से सैदपुर रोड सीधे जुड़ जाएगा। अमानीगंज क्षेत्र और रुदौली शहर के लोगों को कामाख्या देवी सैदपुर जाने के लिए सुगमता होगी। पांच किलोमीटर की दूरी घटेगी। इस मौके पर सहायक अभियंता वीके सिंह, डीके गुप्ता, अवर अभियंता दीपक कुमार, घनश्याम यादव, मिथलेश कुमार, सभासद कुलदीप सोनकर, मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्त, राजकिशोर सिंह, बीडीसी सुनील यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव, जालपा यादव, रामराज लोधी, बिपिन यादव, भगवान पांडेय, विजय रावत मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya