रेलवे ट्रैक पर पत्नी व घर में मिला पति का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भूंख से 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे की भी हुई मौत

सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के करेरु गाँव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है। वृहस्पतिवार की देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर ट्रेन के नीचे कूद कर सुसाइट कर लिया। पत्नी के पास मिले सुसाइट नोट के सहारे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के गाँव देवराकोट रेलवे फाटक से महज कुछ कदम की दूरी पर ट्रैक के पास क्षत विक्षत एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पहुंची रौनाही थाना एवं जीआरपी पुलिस को शव के पास मिले मोबाइल से शिनाख्त में शव इसी थाना के करेरू गांव निवासी संजू पत्नी शिवानंद पासी उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप मे हुई। परिजनों में श्वसुर पाटनदीन जेठ अवधेश की मौजूदगी में पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पति के न दिखाई देने पर तलाश शुरू हुई।तब उसका लहू लुहान शव घर के एक कमरे में बंद पाया गया।दरवाजे में बाहर से ताला लटक रहा था ।

महज एक वर्ष पहले शादी के बंधन  में बंधे पति के पास बेड के नीचे नवजात एक माह के पुत्र के रोने की आवाज सुनाई पड़ी । पुलिस ने उसका इलाज कराने की जगह जेठानी को सौंप कर इति श्री कर ली। नवजात ने भी 10 घंटे बाद दम तोड़ दिया। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक लाल चंद सरोज, क्षेत्राधिकारी आशीष निगम, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी रात में ही पहुंचे और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस सम्बन्ध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि पत्नी के शव के पास से मिले सुसाइट नोट में हुए जिक्र से पति की हत्या कर पत्नी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। सुसाइट नोट और घटनाक्रम की छानबीन कराई जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya