गायत्री महायज्ञ समापन पर हुआ भंडारा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। गायत्री परिवार रुदौली द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीरामकथा तथा 12 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें सर्वप्रथम 251 कन्याओं को भोजन कराया गया।तत्पश्चात ब्राह्मण भोज के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।ज्ञातव्य हो कि 5 कन्याओ के विवाह के साथ ही गायत्री परिवार की ओर से सात दिवसीय श्री राम कथा मानस मर्मज्ञ सन्त दीदी माँ मंदाकिनी श्री राम किंकर जी के मुख से भक्तजनों ने श्रवण किया। नगर में इस भव्य आयोजन को सम्पन्न कराने में प्रमुख रूप से सुरेश यज्ञसैनी, मृदुल मनोहर अग्रवाल,गोपी चन्द्र कसौधन, राजेश कुमार बंसल, राजेश सोनी, नानक चौरसिया, सूरज पांडेय, राजेन्द्र शास्त्री, रमेश गुप्ता, सच्चिदानंद गुप्ता, दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव, गणेश अग्रवाल, मनीराम गुप्ता, जगदंबा प्रसाद गुप्ता,महेश गुप्ता,दिनेश गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, चन्द्र कुमार, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े  देश की अर्थव्यवस्था चौपट, बढ़ रही महंगाई: अवधेश प्रसाद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya