सोहावल। रौनाही टोल प्लाजा पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने कई नेताओं की मोबाइल और जेब की नकदी साफ कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू किया था। 72 घंटे के अंदर पुलिस को सफलता भी मिल गई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पहचान में आए चोरों में से 3 को पुलिस ने धर दबोचने का दावा किया है। इन सभी का पुराना अपराध का इतिहास बताया जा रहा है।
बुधवार को पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में गिरफ्तार किए गए लोगों मेंअजय निषाद पुत्र स्व0 बलराम मड़ियावा थाना जानकीपुरम लखनऊ, बाबू अफताब पुत्र मुन्ना अरुवावा थाना पूराकलंदर अयोध्या, छोटू गौड़ पुत्र विजय गौड़ राजेंद्र नगर बैरहवा थाना नाका लखनऊ, थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि रफ्तार किए गए चोरों के निशान देही पर चार अन्य वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमे लगा दी गई है।
पकड़े गए चोरों के पास से चोरी हुई रकम से 47 हजार रुपए नकद, एक आधार कार्ड तीन मोबाइल चोरी में प्रयोग की गई चोरों की एक अपाचे बाइक बरामद हुई है।