आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मिले रालोद नेता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाई गई वीडियो वायरल करने से आहत छात्रा के आत्महत्या मामले मे राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मंडल रालोद जिला अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के घर जाकर छात्रा के नाना व माता मिलकर उनसे घटना की जानकारी लिया और उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बद से बदतर हो गई जिस प्रकार से प्रदेश में नाबालिक छात्राओं एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घट रही है इससे साफ जाहिर है प्रदेश की कानून व्यवस्था फेल है इस सरकार में महिला, किसान ,नौजवान ,छात्र, व्यापारी सभी अपने आप को ठगा महसूस करने लगे हैं उक्त घटना से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद को भी अवगत करा दिया गया है प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष के अलावा रालोद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ शांति देवी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे, जिला महासचिव विजय सिंह, रितेश तिवारी रहे।

इसे भी पढ़े  प्रतियोगिताओं के विजेता को विधायक ने किया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya