रालोद ने भी मनाई पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की द्वितीय पुण्यतिथि राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय आनंद नगर गौहनिया चैराहा पर मुन्ना सिंह चौहान की चित्र पर फूल माला अर्पण गोष्टी कर मनाया इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान हमेशा किसानों के लिए संघर्षरत रहे और अंतिम क्षण मे राष्ट्रीय लोकदल के झंडे में ही उनका अंतिम संस्कार हुआ। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष चैधरी राम सिंह पटेल ने मुन्ना सिंह चौहान को किसानों मजदूरों का मसीहा बताते हुए कहा कि मुन्ना सिंह चैहान सड़क से लेकर सदन तक किसानों की आवाज थे और किसानों के हक हकूक के लिए हमेशा विरोध की राजनीति करते चले आए वह हम लोगों के राजनीतिक गुरु थे।
राष्ट्रीय युवा लोक दल के जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने स्वर्गीय चौहान को श्रद्धापूर्वक नमन किया और कहा कि मुन्ना सिंह चौहान  हम लोगों के आदर्श थे उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर हम लोग चलकर किसानों मजदूरों गरीबों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं और चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय लोक दल के जिला उपाध्यक्ष नेतराम वर्मा ,मंडल महासचिव सुनील शर्मा ,महासचिव विश्वनाथ पटेल, करिया राम वर्मा ,राकेश कुमार, शंभूनाथ वर्मा, अशोक कुमार पांडे, सोनू यादव, देबी सरन वर्मा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya