फैजाबाद। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को महापौर संघ उत्तर प्रदेश का महामंत्री बनाया गया है। लखनऊ के एक निजी होटल में मंगलवार को आयोजित महापौर संघ की बैठक में सर्वसम्मत से आगरा के मेयर नवीन जैन को अध्यक्ष व अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश को महामंत्री सर्वसम्मत से बनाया गया।
अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय में महामंत्री बनने के बाद कहा कि शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं प्रराम्भ की है। जिनका जमीन स्तर पर क्रियान्वयन किया जायेगा। अयोध्या सरकार की प्राथमिकताओं में है। अयोध्या नगर निगम के विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार कृत संकल्प है।
ऋषिकेश उपाध्याय के महापौर संघ के महामंत्री बनने पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, डा. बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, मं. मनमोहन दास, रामकृष्ण तिवारी, विश्वनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, राममोहन भारती, परमानंद मिश्र, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, कमलाकांन्त, मं रमेश दास, आलोक सिंह, बिजेन्द्र सिंह, बुद्धिपाल प्रजापति, अनिल सोनी, शिवम् शुक्ला, आकाश मणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, राम कुमार सिंह राजू, कर्मवीर सिंह, आदि ने बधाई दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.