The news is by your side.

राजस्व निरीक्षकों ने धरना दे किया प्रदर्शन

फैजाबाद। ग्यारह सूत्रीय माँगो को लेकर राजस्व निरीक्षक संघ ने धरना देकर प्रदर्शन किया। वर्तमान समय में प्रदेश में राजस्व निरीक्षक(सीधी भर्ती, लेखपाल,संग्रह अमीन,भूमि अध्याप्ति अमीन से पद्दोन्नति प्राप्त)के नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति के लगभग 500 पद रिक्त हैं, जिस पर उ.प्र. राजस्व कार्यपालक नियमावली(नायब तहसीलदार )में विहित 41 प्रतिशत पर पदोन्नति शीघ्र सम्पन्न करायी जाय। शासन द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के दवाब में जारी पत्र 25 अक्टूबर 2018 जिसमे 41ः9 की व्यवस्था खत्म करने का पत्र जारी किया गया है।तत्काल वापस लेते हुए पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था को यथावत रखा जाय क्योंकि इसी व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रार कानूनगो पूर्व में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति पा चुकें हैं।इसलिए वर्तमान समय मे 41ः9 को खत्म करना औचित्यपूर्ण नही है।साथ ही साथ राजस्व निरीक्षक संवर्ग का ग्रेड वेतन ,अन्य समकक्ष पदों(विपणन निरीक्षक,आपूर्ति निरीक्षक आदि,)के ग्रेड वेतन को दृष्टिगत रखते हुए ग्रेड वेतन 2800 रुपए के स्थान पर ग्रेड वेतन 4200 रुपये संशोधित करने के साथ अन्य 11 सूत्री मांगों का निराकरण करते हुए शीघ्र शासनादेश जारी करने हेतु एकदिवसीय धरना प्रदर्शन जनपद मुख्यालय अयोध्या पर किया गया है।माँगो के न पूर्ण होने की स्थिति में संघ 30 नवम्बर से अनवरत कार्य बहिष्कार व धरना पर चला जायेगा,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष महेश चंद्र तिवारी के साथ जिला मंत्री सुधांशु शेखर, वृजेश कुमार , अमरनाथ शुक्ला , सुश्री प्रियंबदा मिश्रा, अनु सिंह, शालू जायसवाल, कौशल कांत मिश्रा, सुरेंद्र वर्मा,नरसिंह श्रीवास्तव,गोरखनाथ ,धर्मराज,साधुराम,व सभी तहसीलों के राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा घायल

Comments are closed.