जनचेतना यात्रा को विभिन्न संगठनों का मिलेगा समर्थन : राजेश सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। प्रदेश की राजधानी से लोककल्याण जनसंघर्ष अभियान के तहत एससी/एसटी एक्ट एवं प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करने को लेकर एक जनचेतना यात्रा निकाली गयी है जो रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, सुलतानपुर होते हुए आगामी २५ नवम्बर को फैजाबाद पहुँचेगी। इस यात्रा की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह कर रहे हैं। गंगा सिंह चौहान पूर्व विधायक बाबा हरिदेश सिंह, मुख्य वक्ता, सूर्यबली सिंह प्रदेश अध्यक्ष यात्रा के संयोजक हैं। कार्यक्रम के समन्वयक राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष इं. आर.पी. सिंह, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह चौहान एवं अन्य प्रदेश प्रतिनिधि होंगे। २५ नवम्बर को यात्रा सुलतानपुर से चलकर अयोध्या की सीमा में प्रवेश करेगी। बीकापुर, मसौधा बाजार और राजपूत पेट्रोल पम्प पर स्वागत करने के बाद यात्रा स्थानीय वृन्दावन गार्डेन में एक सभा के रूप में परिवर्ति हो जायेगी।
इस आयोजन में सर्वसमाज के विभिन्न संगठनों में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद, फैजाबाद पेट्रोलियम डीलर संघ, अवध वि.वि. कर्मचारी एवं शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, ट्रॉसपोर्ट यूनियन आदि द्वारा जन चेतना यात्रा का समर्थन किया जायेगा। राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में चाणक्य परिषद के संरक्षक पं. कृपानिधान तिवारी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, महेश पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह, गुरूप्रसाद सिंह, रामविभूति सिंह, सूर्यभान सिंह, राजेन्द्र सिंह काका, क्षत्रिय बोर्डिंग अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, बाबा बक्स सिंह पूर्व प्रधानाचार्य जे.बी. सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, शिवकुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya