फैजाबाद। 11 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर उ0 प्र0 राजस्व निरीक्षक संघ का विरोध जारी रहा। उ0 प्र0 राजश्व निरीक्षक संघ की शाखा फैजाबाद में सभी तहसीलों में राजस्व निरीक्षको द्वारा काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए विरोध प्रकट किया गया। तहसील सदर में जिला महामंत्री सुधांशु शेखर , राजश्व निरीक्षक कौशल कांत मिश्र, जनार्दन सिंह , अमित सिंह , रमेश चंद पाठक काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए मिले।
उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा शासन को संवर्ग की समस्यायों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से पदोन्नति नायब तहसीलदार नियमावली 2014 के अनुसार 9ध्41 प्रतिशत कोटे अनुरूप ही करने , रजिस्ट्रार कानूनगो के लेखपाल पद पर वापसी की स्थिति में राजस्व निरीक्षक द्वारा सम्बन्धित पटल का कार्य करने 15 नवम्बर से 17 नवम्बर तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने , 20 नवम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला स्तर पर करने व 30 नवम्बर से कार्य बहिष्कार करने सम्बंधी बिंदु प्रमुख रूप से शामिल रहे ।
काली पट्टी बांधकर राजस्व निरीक्षकों ने किया विरोध
123
previous post