राजस्व संग्रह अमीनों का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उ०प्र०राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा तहसील सदर आयोध्या द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी सदर अयोध्या के द्वारा उत्पीड़न कार्यवाही के विरोध में लगातार दूसरे दिन धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता राम सुमेर एवं संचालन त्रिभुवन मौर्य ने किया। धरने में मुख्यरुप से उदय सिंह यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि उपजिलाधिकारी सदर अयोध्या उत्पीड़न कार्यवाही समाप्त किये जाने एवं समस्त माँगें माने जाने तक धरना अनवरत जारी रहेगा। संग्रह अमीनों को वर्ष 2016 के बाद आज तक ए०सी०पी० (स्तरोन्नयन) का लाभ एवं लम्बित देयक दिलाने की माँग की गयी। धरने में मुख्य रूप से डेनियल भारती, त्रिभुवन मौर्य, रामजीत, मो० असलम, बाबूराम, फूलचन्द्र विश्वकर्मा, उदय प्रकाश वर्मा, दिलीप कुमार सिंह, गंगा प्रसाद तिवारी, सूर्यपाल चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया, अवधेश प्रताप सिंह, दीपक तिवारी, जितेन्द्र सिंह, ब्रम्हदेव मिश्र, रमेश चन्द्र वर्मा, उमेश चन्द्र शुक्ल, राकेश मिश्रा, महाराजदीन बुधिराम, दिनेश गुप्ता, हरिनाथ सिंह, विनोद सिंह, लल्लन सिंह, त्रिभुवन शर्मा आदि उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े  नालों की सफाई पूरी, कंट्रोल रूम स्थापित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya