दुबारा शिकायत में कमी पायी गई तो सम्बन्धित कर्मचारी पर होगी सख्त कार्यवाही : डॉ. अनिल कुमार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset



डीएम ने सदर तहसील के सम्पूर्ण समधान दिवस में सुनी फरियाद

अयोध्या। जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने अयोध्या तहसील सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये फरयादियों एवं शिकायतकर्ता के शिकायतों को गम्भीरता से सुनवाई की। सुनवाई के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्रो में विद्युत सम्बन्धी प्रकरण 05, पुलिस थाना प्रकरण 26, राजस्व सम्बन्धी प्रकरण 32, ब्लाक स्तर से बी0डी0ओ0 से सम्बन्धी प्रकरण 11 एवं अन्य प्रकरण 30 कुल 104 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें से राजस्व सम्बन्धित 06 शिकायती प्रार्थना पत्रो का यथा स्थान पर ही निस्तारित किया और जिन शिकायती प्रार्थना पत्रो का त्वरित निस्तारण नही हो सकता था उसे सम्बन्धित अधिकारी मौके पर उनके शिकायती स्थल पर जाकर दोनो पक्षो से मिलकर सुनवाई एवं निरीक्षण करते हुये गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये और कहा कि अगर इसके बाद भी शिकायतकर्ता ने दुबारा शिकायत रखी और कमी पायी गई तो सम्बन्धित, कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी, इसीलिए जो भी अधिकारी शिकायतकर्ता के शिकायतों का निस्तारण करेगे उसमें पूरी पारदर्शिता रखते हुये सम्बन्धित प्रकरण का निस्तारण करेगें। उसमें किसी प्रकार की, की गई हिलाहवाली छम्य न होगी।
जिलाधिकारी ने अन्त में सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग में प्राप्त शिकायतो एवं विभागो से सम्बन्धित सभी प्रकरणो का निस्तारण मौके पर निरीक्षण करते हुये त्वरित करें तथा भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रो के प्रकरणो को राजस्व एवं रेवन्यू विभाग से सम्पर्क अस्थापित करते हुये शिकायती प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करेंगे।
बैठक में एसडीएम सदर अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार सदर अयोध्या, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल



नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya