प्रधानमंत्री का चेहरा ज़रूरी नहीं देश से भाजपा और मोदी को हटाना ही लक्ष्य : डॉ. निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने कहा देश में संकट ही संकट

अयोध्या। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने चुनावी माहौल को गरमाना शुरू कर दिया है। चुनावी अधिसूचना जारी होने के एक दिन पूर्व गुरुवार को इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई। जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला किया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि हमारे लिए इतना ज़रूरी नही है कि प्रधानमंत्री कौन होगा बल्कि ये ज़रूरी है कि इस इलेक्शन में इस देश से भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी को शिकस्त देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी देश में घटक दल बने थे और चुनाव के बाद मिली जीत के बाद जनता पार्टी ने बैठकर ये तय किया कि मोरार जी देसाई प्रधानमंत्री होंगे। वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा उम्मीदवार विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सारे नेता कार्यकर्ता पानी में शक्कर की तरह घुल मिल गए हैं। और सभी मिलकर इस लोकसभा सीट से और देश से भाजपा का सफाया करेंगे।

भाजपा संविधान हटाने की बात की है सभी दल और आम जनता मिलकर भाजपा को ही हटा देगी। और संविधान को बचाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान बीकापुर विधानसभा से सपा के रनर प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान गब्बर, सपा के प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा नेता जयसिंह राणा, एजाज अहमद समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष शावेद जाफरी आदि मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya