आम की बगिया में सजेगी भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

15 जनपदों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री रहेंगे उपस्थित

 

अयोध्‍या। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अवध क्षेत्र क्षेत्रीय कार्यसमिति अयोध्या जनपद के सोहावल ब्लॉक में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश कुमार श्रीवास्तव की आम की बगिया में बैठेगी।

उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने बताया की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की अवध क्षेत्र की इस कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल जी रहेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश काम अध्यक्ष कामेश्वर सिंह करेंगे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी किसान मोर्चा संजय राय क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह महानगर अध्‍यक्ष अभिषेक मिश्रा जिले के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी सहित किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्रीय पदाधिकारी अवध क्षेत्र के सभी 15 जनपदों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित हो रहे हैं।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यसमिति के सयोजन का जिम्मा अयोध्या जिले के अध्यक्ष संतोष शुक्ला, महामंत्री भूपेंद्र सिंह बल्ले, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, सुशील मिश्र  , महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा को दी गयी है।आज क्षेत्रीय महामंत्री हरीश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, मंडल अध्यक्ष आतिश तिवारी सोना, देवेश सिंह छोटे, शिवश्याम तिवारी , राकेश जायसवाल, देवेंद्र तिवारी, संस्कृति प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसयोंजक बृजमोहन तिवारी, लकी यादव, राजेन्द्र गोस्वामी आदि रहे।

इसे भी पढ़े  पृथ्वी दिवस पर की गई अयोध्या के कुंडों की विशेष सफाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya