रामघाट हाल्ट जल्द बनेगा पूर्ण स्टेशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सांसद से मुलाकात के बाद रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

अयोध्या। रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात किया। सांसद द्वारा प्रकरण को प्रमुखता से उठाने के उपरान्त रेल मंत्री ने इस विषय में अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इससे पहले रेलवे के अधिकारियों के साथ सांसद लल्लू सिंह ने रामघाट हाल्ट का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान स्टेशन में विकास की सम्भावनाओं के विषय में गहन चर्चा भी की थी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदान की गयी अयोध्या के विकास व पयर्टन की सम्भावनाओं को सम्बल प्रदान करने वाली कई योजनाओं में कार्य प्रगति पर है। जिससे अयोध्या के संतो व श्रद्धालुओं में उत्साह है। अयोध्या में विभिन्न मेलों व पर्वो पर आने वाले श्रद्धालु सरयू में पूजन व स्नान अवश्य करते है। रामघाट हाल्ट सरयू तट पर स्थित है। श्रद्धालुओं द्वारा हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। अयोध्या के संत भी यहीं चाहते थे। जल्द रामघाट हाल्ट में यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी तथा इसे पूर्ण स्टेशन का दर्जा प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़े  डाक्टर की पहल पर पत्रकार की जीवन रक्षा के लिए दीपू ने फिर उपलब्ध कराया ब्लड
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya