नामांकन से पहले रामलला का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचीं स्मृति ईरानी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास का जाना कुशल क्षेम


अयोध्या। मंडल के जिले अमेठी से चुनावी मैदान में उतरीं भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रामलला का आशीर्वाद लेने रविवार को अयोध्या पहुंचीं। पहले हनुमानगढ़ी में हनुमंत लाल और फिर श्रीरामलला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इसी क्रम में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना और महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इतना ही नहीं रामनगरी में दर्शन पूजन कर अन्य संतों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर में सड़क मार्ग से पहुंचीं केंद्रीय मंत्री मणिरामदास छावनी से अमेठी के लिए रवाना हुई।

विजय पताका लहराते देखना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य : स्मृति ईरानी

अयोध्या पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि धर्म और धैर्य निष्ठा और नियम पुरुषार्थ और पराक्रम की भूमि अयोध्या पर आने का सौभाग्य, मिला है। प्रभु श्रीरामलला के चरणों में संतों के सानिध्य में विजय पताका लहराते देखना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूं। आज संतों का आशीर्वाद संतों का स्नेह लेकर न मनोबल सिर्फ बढ़ा है बल्कि पुनः पुण्य पथ चलने के लिए आज प्रेरणा मिल रही है।

रामलला के चरणों में राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के वैभव की प्रार्थना की है। हनुमान जी के दरबार में भी हाजिरी लगाई है।हनुमान जी के जैसे ही हो सेवा भाव मन में ऐसा आशीर्वाद मांगा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम लला की करुणा आज हर मां को छू रही है। राम भक्तों के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। आज हम प्रभु को इस भव्य मंदिर में आराध्या के रूप में देख पा रहे हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya