The news is by your side.

अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण व कश्मीर में धारा 370 का हटना विपक्षी दलों को नही आया रास : स्वतंत्र देव सिंह

-रूदौली विधान सभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन

अयोध्या। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विपक्ष के संविधान खत्म करने वाले आरोपों पर जमकर खरी खोटी सुनाई। कहा कि जब तक पीएम मोदी हैं तब तक किसी में औकात नहीं है कि सविधान को छू भी ले। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण व कश्मीर में धारा 370 का हटना विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा। लगातार झूठे आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या की रुदौली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

Advertisements

रूदौली विधानसभा का भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन श्रीराम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज आजाद नगर में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए टू सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस किसान हितैषी नही किसान विरोधी है।

विपक्षी पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि हम सविधान को खत्म कर देंगे और मैं कहता हूं कि जब तक पीएम मोदी हैं तब तक किसी में औकात नहीं है कि सविधान को छू भी ले। भारतीय जनता पार्टी की ही देन हैं कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का निर्माण, जम्मू कश्मीर में धारा 370 का हटना आदि विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व सरकार के विकास को जन जन तक पहुंचाए। लगातार तीसरी बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में 4 जून को भगवामय कर दें।

इसे भी पढ़े  श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में मनी पीतांबरा जयंती

यह आम चुनाव नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का चुनाव : लल्लू सिंह

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए सरकार के अयोध्या के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। यहां लगभग 50 हजार करोड़ की लागत की परियोजनाएं चल रही है। यह केवल 10 प्रतिशत है। तीसरी बार सरकार बनने के बाद अयोध्या के विकास को और गति मिलेगी। 2024 का यह चुनाव कोई आम चुनाव नही है। यह राष्ट्र के निर्माण का चुनाव है। भारत की अस्मिता का चुनाव है।

चुनाव में अपनी जिम्मेदारी समझ कर चार जून को अयोध्या में भगवा लहराना के संकल्प हम सभी को लेना है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली विधान सभा वह धरती है जब 2012 में सपा की लहर थी तब भी यहां की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई थी और जो सपा के लोक सभा प्रत्यासी है। यह उस समय किसानों को 60 और 100 रुपए के चेक दिए थे। जिसके विरोध के बाद 1500 रुपए के चेक दुबारा मिले।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विधानसभा प्रभारी प्रभारी कमला शंकर पांडे, संयोजक राजीव तिवारी, राघवेंद्र पांडे, गंगा दिन वर्मा, अंजनी साहू, शेखर गुप्ता, रघुनंदन चौरसिया, किशोरी लाल भारती, सुधीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामदीन वर्मा, शेखर गुप्ता, किशोरी लाल लोधी, मंसाराम रावत, शोभाराम लोधी, चंद्रभानु पासवान, रामनगर लोधी, संतोष जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements

Comments are closed.