गाजे-बाजे के साथ निकली राम बारात

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुष्प वर्षा कर किया गया बारात का स्वागत

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामविवाहोत्सव के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भगवान राम की बारात निकली गयी। दूल्हे के भेष में भगवान राम का दर्शन करने के लिए भक्तों का समूह उमड़ पड़ा। भजनों व गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिव्य अलौकिक रथ पर सवार भगवान की राम की एक छलक पाने के लिए भक्त व्याकुल रहे। बारात निकले के पूर्व भगवान के विग्रह व प्रतिरुपों का पूजन किया गया। चक्रवती महाराज दशरथ जी का राजमहल, कनक भवन, रामबल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, रामहर्षण कुंज, जानकी महल ट्रस्ट सहित अयोध्या के कई मंदिरों से बारात निकली। बारात में हजारों की संख्या में संत, महंत व श्रद्धालु शामिल थे। जयश्रीराम का जयघोष करते हुए भक्तों ने भजनों की धुन पर नृत्य भी किया। बारात का स्वागत कई जगहों पर आरती पूजन व प्रसाद वितरण के माध्यम से किया गया।

इसे भी पढ़े  एपीएस सम्मान-चिन्ह से डा. मनदर्शन हुए अलंकृत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya