रेलवे स्टेशन की सुविधाओं का सांसद ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मंगलवार को यात्रियों हेतु रेलवे स्टेशन में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर हो रहे निर्माण, टिकटघर के साथ यात्रियों हेतु विकसित किये अन्य संसाधनों की वर्तमान स्थिति के विषय में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होने टिकट आरक्षण घर के पास स्थित नवनिर्मित सुलभ शौचालय का लोकापर्ण किया।
उन्होने बताया कि अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। फैजाबाद जंगशन को विकसित बनाने के साथ यहां यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गयी है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। पर्यटकों की आमद बढ़े इसके लिए यहां एयरपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि 7 शौचालय 7 वाशरुम तथा 6 यूरिनल का निर्माण किया गया है। इसके साथ में दिव्यांगो के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था भी की गयी है। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  एनसीसी आर्मी विंग के बटालियन मुख्यालय का लोकार्पण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya