प्रगति उपाध्याय पीसीएस में चयनित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। बहु प्रतीक्षित पीसीएस परीक्षा 2023 का परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा जारी कर दिया गया है जिसमें अयोध्या जिले के विकासखंड अमानीगंज अंतर्गत गुलाम पुरवा (कौराह) निवासी कुमारी प्रगति उपाध्याय ने प्रथम प्रयास में ही आयोग की परीक्षा पास करते हुए डिप्टी जेलर का पद पर हासिल किया। प्रगति अपने परिवार में पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं।

प्रगति के बाबा (दिवंगत) रामकुमार उपाध्याय राजस्व विभाग (लेखपाल) से सेवामुक्त थे। पिता पवन उपाध्याय पेशे से शिक्षक हैं और माता ग्रहणी। प्रगति के चयन पर परिजनों व रिश्तेदारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya