धोखाधड़ी में फरार के घर पुलिस ने चस्पा की कुर्की नोटिस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– दो वर्षों से फरार चल रही धोखाधड़ी के मुकदमों में वांछित महिला

मिल्कीपुर। चिटफंड कंपनी से रजिस्टर्ड कंपनी खोलकर भोले-भाले ग्रामीणों का करोड़ों रुपए डकार कर फरार हो जाने वाली कंपनियों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कुमारगंज पुलिस ने कार्यवाही की त्यौरी चढ़ा ली है। जिसके तहत कुमारगंज पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में लोंहगी गांव निवासिनी गीता देवी पत्नी लालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है। उक्त मुकदमों में वांछित अभियुक्ता न्यायालय में हाजिर नहीं हो रही थी। जिसको लेकर न्यायालय ने 82 की नोटिस चस्पा करने का कुमारगंज पुलिस को आदेश दे दिया था।

कुमारगज थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा ने गीता देवी के घर पहुंच कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी मुनादी भी कराई है। उप निरीक्षक उमेश वर्मा ने बताया कि अभियुक्ता गीता देवी के खिलाफ स्थानीय थाने में गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सकी। गैर जमानती वारंट के बाद पुलिस फरार चल रहे मुकदमे के इस आरोपी के घर व उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी लेकिन वह पुलिस चौकी हाथ नहीं लग सकी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कुमारगंज पुलिस विगत 2 वर्षों से हाथ पैर मार रही है। लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा।

मामले के विवेचक उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय की ओर से जारी किया गया धारा 82 का नोटिस चस्पा होने के बावजूद भी यदि मामले में वांछित अभियुक्तों द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो धारा 83 के तहत वांछित महिला की संपूर्ण संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषी नहीं बचेगा, विपक्ष फैला रहा प्रोपेगेंडा : देवेंद्र सिंह चौधरी

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya