मददगार बनी पुलिस, बीमार के घर पहुंचायी दवाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

थानाध्यक्ष के वाट्सअप पर किया गया था मैसेज

अयोध्या। गुजरात (सूरत) मे रह रहे युवक सरवन कुमार पुत्र मंशाराम चौहान निवासी जाखौली थाना पटरंगा के पुत्र हिमांशु कुमार उम्र 6 वर्ष को फालिश अटैक की दवा चल रही है। जिसमे लॉकडाउन के दौरान दवा को लाने वाला घर पर कोई नही था। उन्होने थानाध्यक्ष पटरंगा के वाट्सएप्प नंबर पर दवा हेतु मदद के लिए मैसेज किया। जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा आरक्षी रामकिशुन यादव को फैज़ाबाद भेजकर सारी दवाओं की खरीद्दारी कराकर सरवन कुमार की पत्नी को दवा समय से पहुचाई गयी। पुलिस के इस कार्य की परिवार व ग्रामीणों ने सराहना किया है।

इसे भी पढ़े  ग्रामीण क्षेत्र में गहराया रसोई गैस का संकट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya