अयोध्या। तारून थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी पवन कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र मिट्ठू लाल कनौजिया निवासी ग्राम रामपुरभगन तोखाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के विरूद्ध थाना तारून में 345/19 आईपीसी की धारा 376, 504, 506 व पाक्सों एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में तारून थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र, एसआई मो. आलम खान, एसआई शीतला प्रसाद यादव, आरक्षीगण सचिन सिंह व मोहम्मद शाहिद अली शामिल थे।
109
previous post