सुग्रीव किला से लता चौक तक पीएम करेंगे रोड-शो

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-40 ब्लाकों में बांटा गया रोड शो मार्ग, जगह-जगह होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीन मई से होगी स्वच्छता अभियान की शुरूवात

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच मई को रामनगरी में होने वाले रोड शो की रूपरेखा तय हो गई है। पीएम का रोड-शो सुग्रीव किला, निकट रामजन्मभूमि प्रवेश द्वार रामपथ से लता चौक तक जाएगा। रोड-शो शाम 4 बजे प्रारम्भ होगा। दो किलोमीटर के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। तैयारियों को लेकर लोकसभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में व्यवस्था प्रमुखों की बैठक हुई। जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

रोड-शो के पूरे मार्ग को 40 ब्लाक में बांटा गया है। 50 मीटर की दूरी पर एक ब्लाक बनाया बनेगा। हर ब्लाक का एक प्रमुख बनाया गया है। जो उस ब्लाक की व्यवस्थाओं को देखेगा। महिला, किसान, व्यापारी सहित समाज विभिन्न वर्गों के अनुसार ब्लाक बनाए जाएंगे। हर ब्लाक में सांस्कृतिक कार्यक्रम लाइटिंग, साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। पूरे रोड-शो के मार्ग को फूलों से सजाया जाएगा। इस दौरान पूरे मार्ग पर पुष्प वर्षा के माध्यम से दोनों पटरियों पर खडे़ लोग पीएम का अभिवादन करेंगे। तीन स्थलों पर चिकित्सीय व्यवस्था के लिए कैम्प लगेंगे। पीएम के आगमन से पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। 3 मई से यह स्वच्छता अभियान प्रारम्भ होगा।

बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पीएम का रोड शो ऐतिहासिक हो सभी पदाधिकारी इस व्यवस्था में जुट जाएं। रोड-शो पर पूरे विश्व की निगाहें है इसलिए पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूर्णरूप से पालन करें। क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा रोड शो में हर बूथ से लोगों की सहभागिता हो। सभी पदाधिकारी इसका प्रयास करें। रामनगरी का चुनाव विशेष है। रोड शो के लिए सभी जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। सभी व्यवस्था प्रमुख अपनी टीम बना लें जिससे व्यवस्था में कोई कमी न आए।

इसे भी पढ़े  कपड़े के झोले के प्रयोग से कम होगा प्लास्टिक कचरा : महंत गिरीशपति त्रिपाठी

बैठक में लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, रामेश दास, अनुज दास, राघवेन्द्र पाण्डेय, पूर्व चेयर मैन विजय गुप्ता, अशोक कसौधन, अभय सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, इंद्रभान सिंह, अभय श्रीवास्तव, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya