सभी विधानसभा के प्रस्तावों का परीक्षण कर तैयार की जाएं योजना : सूर्य प्रताप शाही

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रभारी मंत्री ने विधानसभावार विभिन्न योजनाओं के कार्यों के प्रगति की किया समीक्षा

अयोध्या। जनपद प्रभारी मंत्री  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव, विधायक अमित सिंह, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह , मुख्य विकास अधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद अयोध्या के अंतर्गत विधानसभावार विभिन्न योजनाओं के कार्यों के प्रगति की समीक्षा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के सभागार में आहूत की गई। मंत्री ने कहा कि सभी विधानसभा के प्रस्तावों का परीक्षण कर के सभी विधायकगणों के प्रस्ताव सम्मिलित कर एक पूर्ण कार्ययोजना तैयार की जाएं।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि आज की बैठक में जनपद अयोध्या के कुल 803 कार्य योजनाओं जिनकी लागत 268881.32 लख रुपए है का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है जिस पर माननीय मंत्री ने सभी कार्यों की वरीयता का परीक्षण कर पुनः माननीय विधायकगण से अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में शहरों में बाईपास/ रिंग रोड/फ्लाई ओवर के निर्माण, धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण विकास हेतु निर्माण, औद्योगिक/लॉजिस्टिक पार्क हेतु मार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढीकरण/निर्माण कार्य, अर्न्तराज्यीय/अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण, ग्रामीण मार्गों का नव निर्माण (पं० दीनदयाल उपाध्याय/नाबार्ड योजना), पं० दीनदयाल उपाध्याय योजनार्न्तगत तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय को 2 लेन मार्ग से जोड़ना, राज्य योजनार्न्तगत राजमार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढीकरण, चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं हेतु मार्गों के नव निर्माण/पुनः निर्माण, ब्लैक स्पाट/रोड शेपटी, प्रमुख जिला मार्ग (MDR)/ अन्य जिला मार्ग (ODR) का चौड़ीकरण/सुदृढीकरण कार्य (राज्य योजना/नाबार्ड), राज्य सड़क निधि, राज्य सड़क निधि-5054 (नय निर्माण, पुर्ननिर्माण), मागों का अनुरक्षण (नवीनीकरण), मार्गों का अनुरक्षण-3064 (विशेष मरम्मत), लघु एवं दीर्घ सेतु एवं रेल उपरिगामी सेतु कार्य योजना पर बिंदु और समीक्षा की गई।

इसे भी पढ़े  मनोरोग की घंटी है ओवर-थिंकिंग : डा. आलोक मनदर्शन

 

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya