ठेकेदारी के विवाद में युवक को मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट-मिल्कीपुर रोड पर अमावां मोड़ के पास शुक्रवार की रात गोली लगने से गोसाईगंज सुल्तानपुर निवासी एक 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद खून से लथपथ घायल युवक कृष्ण कुमार को पीआरबी कोतवाली पुलिस द्वारा रात करीब 2 बजे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोली चलने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। कोतवाली पुलिस द्वारा रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की गई। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे भी मिले हैं।

बताया गया है कि कुछ युवक एक किराए के मकान में रहकर क्षेत्र में पाइप डालने का काम करते हैं। उन्हीं के बीच आपस में विवाद हुआ था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह और कोतवाल लालचंद सरोज द्वारा भी सुबह से घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए युवक के साथ एक शेर अली नाम का व्यक्ति रहता था जो मौके पर नहीं है। प्रथम दृष्टया दोनों में ठेकेदारी का विवाद सामने आ रहा है। घायल युवक के परिजनों को सूचित किया गया है तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  मकर संक्रांति पर रामलला को लगाया गया छप्पन भोग

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya