अनियंत्रित हो पलटी पिकप, 18 लोग घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हाईवे पर अयोध्या कोतवाली बाईपास पर हुआ हादसा

अयोध्या।  मंगलवार को लखनऊ हाइवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र मे पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में बच्चे का मुंडन कराने पटरंगा थाना क्षेत्र 18 लोग घायल हो गए। घायलों को श्रीराम अस्पताल में इलाज के बाद घर रवाना किया गया है।

बताया गया कि दोपहर बाद लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या कोतवाली के कुढा केशवपुर गांव क्षेत्र में अनियंत्रित होकर मैजिक पलट गया। हादसे में वाहन सवार लोग घायल हो गए।  किसी को हाथ में चोट आई तो किसी को पैर में तथा किसी को सिर में। जिसके चलते मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को 1.30 बजे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव साभा चक निवासी घायलों शेष कुमारी पत्नी अलगू,नीलू,शीलू,गुड़िया पुत्री अलगू, अर्जुन पुत्र भरत राम, ज्ञानपति व रीता ,नेहा ,राम धीरज पुत्र राम अधार,योगिता पत्नी रामबरन,देवांशी पुत्री रामबरन,सुनीता पत्नी रामदयाल,कंचन पुत्री महाराजदीन, सुनीता पत्नी देवराज,कंचन पुत्री लल्लू ,राहुल पुत्र जयकरन,काजल पुत्री रामराज,रेनू पत्नी केशवराम का इलाज किया गया है।

हालत गंभीर होने के चलते चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया,लेकिन घायल मेडिकल कॉलेज नहीं गए। अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि परिवार के लोग वापस घर जाना चाह रहे थे,जिसके चलते सभी को घर भेजवा दिया गया। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya