शिक्षामित्रों की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-सांसद लल्लू सिंह ने मुद्दा उठाने की कही बात


अयोध्या। रविवार को शिक्षामित्र का जन सैलाब हनुमान मंदिर सहादतगंज से हाथों में तिरंगा लेकर और तकथी लेकर अपनी मांगों के संबंध में आवाज को बुलंद करते हुए लगभग 1000 की संख्या के साथ जनपद के सांसद लल्लू सिंह के आवास पर पहुंची और संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व मे अपने सभी ब्लॉक अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी विशेष कर महिलाओं के अभूतपूर्व जन समूह ने सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए संसद सत्र में मांगों को रखने और निस्तारित करने के लिए अपील की। जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए प्रथम बार आश्वासन प्रदान किया है।

इस दौरान जिला महामंत्री राम दर्शन यादव ,संतोष तिवारी राजेश तिवारी विनोद यादव, मो. मुस्तकीम, अनिल कुमार, डॉ. शबनम बानो साधना सिंह, रेखा शुक्ला, श्वेता शुक्ला, अर्चना भारती आरती मौर्य, शोभावती, संगीता गुप्ता अर्चना पांडे,डाली सिंह, कंचन मिश्रा, बबीता पांडे ,राजकुमारी, राम शंकर, विजय कुमार राम प्रगट शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह ,मनीष वर्मा, विनय मिश्रा, संतोष पांडे, रामराज ईश कुमार वर्मा, ओम प्रकाश यादव ,शिवानंद तिवारी, सविता सिंह , रणजीत तिवारी, रणजीत सिंह,अजीत यादव, मानस तिवारी, राकेश सिंह राणा, राकेश तिवारी, डॉक्टर राम गरीब सहित अभूतपूर्व साथियों शाहिद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  एकांगी होकर नष्ट हो जाते हैं भाषा और संस्कृति : प्रो. नलिन रंजन सिंह

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya