क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने पाटेश्वरी सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पाटेश्वरी सिंह बनाये गए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी। पाटेश्वरी सिंह इसके पूर्व विगत वर्षों में संगठन में जिलामीडिया प्रभारी व प्रांतीय मीडिया प्रभारी की जिमेदारी बखूबी निभाकर संगठन के आंख की पुतली बनने का काम किया उन्होंने संगठन के विस्तार से लेकर कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम किया नतीजन संगठन ने उनकी संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए विगत 18 अक्टूबर की प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में श्री सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। पाटेश्वरी सिंह ने कहा कि संगठन में प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिबंश सिंह व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा एच बी सिंह को स्वयं पर विश्वास करने के लिए आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि संगठन के सतत विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़े  परिक्रमा मार्ग निर्माण में जो भी बाधाएं अवशेष शीघ्र करें निस्तारण : गौरव दयाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya