ट्यूबवेल के हौद में डूबकर मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। हैदरगंज थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में दो वर्ष के मासूम बच्चे की ट्यूबवेल के हौद में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इमिलिया निवासी लाल बहादुर पांडेय का दो वर्षीय पुत्र घर के सामने स्थित ट्यूबवेल के हौद में डूबी हालत में शुक्रवार को मिला। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए जहां पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बच्चे का नाम रूद्र प्रताप पांडेय बताया है।

इसे भी पढ़े  कुशहरी जंगल में पुराने हाइवे के किनारे हत्या कर युवक का फेंका गया शव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya