पुलिस स्मृति दिवस पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

फैजाबाद। शहीद स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि व पुलिस की वीर नारी व पराक्रमी पुलिस के जवानों का अभिनंदन अमन अमर जवान मंगल पांडे चैक सैन्य शहीद स्मृतिका पर किया गया सर्वप्रथम शहीद की वीर नारी निर्मला तिवारी व उर्मिला यादव ने पुलिस शहीदों के साथ अपने पति शहीद हवलदार राम नारायण तिवारी व शहीद सिपाही सरताज यादव को स्मृति पर पुष्प अर्पित किय। मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह पूर्व पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ अतिथि गण प्रकाश कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल सहदेव सिंह व पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। डॉ. रानी अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम अध्यक्षता निर्मला सिंह पूर्व नगरपलिका अध्यक्ष ने किया कविंद्र साहनी सचिव शरद सिंह आयोजक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन ओम प्रकाश सिंह नाहर ने किया। पुलिस की वीर नारी निर्मला तिवारी व वीर नारी उर्मिला यादव का सम्मान प्रीतम सिंह वाह निर्मला सिंह मीना घोष ने किया। ज्ञात हो कि 21 अक्टूबर 1959 को भारत चीन सीमा पर लद्दाख क्षेत्र में चीन सेना भारतीय सीमा में चोरी से घुसकर तैनात सीआरपी के 10 जवानों को मार दिया था बाद में हमारे जवानों ने भी उन्हें मार के गिरा दिया उसी दिन से पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है जितने भी सीआरपीएफ आइटीबीपी व पैरामिलेट्री के शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है सीआरपीएफ के जवान सबसे अधिक सीमा पर व नक्सल से लड़ते हुए अपनी शहादत देते हैं देश के भीतर शांति व्यवस्था में पुलिस अपनी कुर्बानी देती है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आजाद हिंद सेना की स्थापना दिवस पर अशोक कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ व राकेश यादव व सरदार मंजीत सिंह ने साथ ही अमृतसर में दशहरा में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया पुलिस दिवस पर प्रीतम सिंह सहदेव सिंह निर्मला सिंह रमाकांत तिवारी राकेश कुमार यादव सरदार मंजीत सिंह कविंद्र शाहनी अशोक कुमार सिंह मोहम्मद उस्मान सचिव शरद सिंह राम दुलारे यादव इश्तियाक खान मयंक साहनी रजनी शुक्ला मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya